
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तकिया निगोही गांव में मंगलवार देर शाम एक घर में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर के पीछे खेत में कल पराली जलाई गई थी। पराली की सुलगती चिंगारी उड़कर घर तक पहुंची और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने तत्काल सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवार की सहायता का आश्वासन दिया।


