
दिल्ली।।महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद के मामले में बड़ा खुलासा, आतंकी की थी गर्लफ्रेंड, जैश-ए-मोहम्मद का महिला विंग चलाने का भारत में मिला था जिम्मा
दिल्ली के लाल किले के पास हुए भयानक कार ब्लास्ट ने सबको हिला दिया है. इस धमाके में 9 लोग मा’रे गए हैं और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
इसी बीच सोचिए, एक डॉक्टर जो मरीजों की जान बचाने की बजाय जान लेने की साजिश रच रही हो.
लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद के मामले में जिन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से उन्हें गिरफ्तार किया है. जहां उनकी कार से AK-47 राइफल, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए है.
शाहीन लालबाग इलाके की रहने वाली हैं और फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ी हुईं. डॉ. शाहीन शाहिद फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी और गर्लफ्रेंड थीं.
गर्लफ्रेंड का राज: मुजम्मिल शकील से गहरा रिश्ता, ह’थियारों की सप्लाई
अब आता है सबसे बड़ा खुलासा कि शाहीन का ब्वॉयफ्रेंड डॉक्टर मुजम्मिल शकील भी आ’तंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड था. पुलवामा का रहने वाला मुजम्मिल अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था. वह शाहीन की ही कार इस्तेमाल करता था, जिसमें ह’थियार छिपाए जाते थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि डॉ. शाहीन शाहिद मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड थीं और दोनों जैश-ए-मोहम्मद व अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े थे.
मुजम्मिल को पहले गिरफ्तार किया गया था, और पूछताछ में शाहीन का नाम सामने आया. दोनों को रेडिकलाइज करने और भर्ती करने का काम सौंपा गया था. यह नेटवर्क 2021 से सक्रिय था, जहां पढ़े-लिखे लोग हथियार, फंडिंग और लॉजिस्टिक्स संभालते थे.



