
उन्नाव।।घर-घर जाकर प्रतिदिन एक्स्ट्रा क्लास दे रहीं स्नेहिल।राष्ट्रीय एवं योग्यता की तैयारी में कोई कसर न छूटने पाए।

क्या दिन ,क्या रात,
पहली बार इस तरह की किसी प्रतियोगी परीक्षा में जुटे नवाबगंज अजगैन विद्यालय के छात्रों ने बताया, की इसके पूर्व उन्होंने किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी इस तरह से जूझकर नहीं की। क्योंकि उनकी तैयारी करवाने वाली शिक्षिका स्नेहिल पांडे द्वारा छुट्टियों के दिन पर भी उनके निवास स्थान पर , नियमित जाकर इनको एक्स्ट्रा क्लास के माध्यम से तीन से चार घंटे रीजनिंग, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान ,सामान्य ज्ञान ,गणित आदि विषयों को पढ़ाया जाता है।

तथा यही नहीं प्रतिदिन रात में मोबाइल फोन द्वारा गूगल मीट के द्वारा वीडियो कॉल आदि के द्वारा जो भी उपलब्ध ,संभव संसाधन हैं,
उनके द्वारा कक्षा 8 के छात्रों शिवांशु, सिद्धार्थ, नितिन ,पूजा, मान्या, पूजा रावत, आदर्श ,अभिषेक , कृष्णा, लक्ष्मी ,युवराज एवं प्रांशु जैसे 13 छात्रों ने कमर कस के तैयारी करनी शुरू कर दी है ।
हालांकि परीक्षा 9 नवंबर को संपूर्ण देश में होनी है ।
लेकिन छात्रों ने तैयारी के दौरान कोई कसर न रखने की सौगंध ली है।
स्नेहिल पांडे का कहना है कि बच्चे जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं ।
आगे प्रभु की इच्छा है कि उन्हें सफलता मिलती है या नहीं ।
लेकिन हम सभी इस परीक्षा की सफलता को लेकर पूर्ण आशान्वित हैं।
मेरे द्वारा किए जा रहे एक्स्ट्रा क्लास और घर-घर जाकर पढ़ाने के सतत प्रयास इन्हें जीवन की पहली प्रतियोगिता की सफलता का स्वाद अवश्य चखाएगी।

खुद के द्वारा टाइप किए गए,, तैयार किए गए,पेपर्स एवं प्रिंटर द्वारा निकाले गए,प्रतिदिन मॉक टेस्ट पेपर्स और आंसर शीट के द्वारा छात्रों की विधिवत तैयारी करवाने में जुटीं,स्नेहिल पांडे का कहना है कि उक्त,उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरण के बाद बच्चों को उन्होंने राष्ट्रीय एवं योग्यता की तैयारी इन दो माहों में करवाना शुरू किया।

जुलाई में आईं,ट्रांसफर के बाद अगस्त तक विद्यालय की विभिन्न प्रकार की औपचारिकताओं के बाद लगभग दो महीने के ही, अल्प समय में बच्चों द्वारा जो तैयारी की जा रही है, वह नि:संदेह सराहनीय है।
हालांकि यह पेपर पूरे देश भर में 9 नवंबर को लिया जाएगा ।
जिसमें सरकार द्वारा प्रत्येक बच्चे को चयनित होने पर 12 हज़ार प्रति वर्ष के हिसाब से 48हज़ार ,कक्षा 9 से 12 तक दिए जाते हैं ,
ये राशि स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की जाती है ।
लगभग 13 छात्रों की तैयारी करवा रही ,
पांडे ने बताया कि वह रात में ऑनलाइन क्लासेस ,,जिनके पास भी फोन उपलब्ध रहता है तथा डाटा उपलब्ध रहता है,, तथा उनके गार्जियन विभिन्न प्रकार की फैक्ट्री, मजदूरी आदि से ड्यूटी करके जब घर आते हैं एवं कुछ बच्चे एक दूसरे के घर में जाकर ऑनलाइन क्लासेस अटेंड करते हैं।
एवं वह विद्यालय समय के बाद लगभग 2 घंटे तथा अवकाश में बच्चों के घर जाकर ,इस तैयारी को मूर्त रूप देने का प्रयास कर रही हैं ।
विद्यालय के सभी छात्र एवं अभिभावक तथा शिक्षकों का आशीर्वाद एवं विश्वास है, कि ये बच्चे सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।

ज्ञात हो ,कि विगत वर्ष भी कंपोजिट विद्यालय, सोहरामऊ नवाबगंज में पदस्थ होने पर स्नेहिल पांडे द्वारा, सौम्या नामक एक छात्रा का चयन राष्ट्रीय एवं योग्यता परीक्षा के लिए ,निज आवास में रखकर,पढ़ाकर करवाया गया है। जिसे इस समय 12,000 वार्षिक धनराशि सरकार द्वारा खाते में दी जा रही है। जो वर्तमान में राजकीय बालिका, हाई स्कूल सोहरामऊ की छात्रा है।
यह उनकी एनएनएमएसई की तैयारी करवाने का दूसरा वर्ष है।



