
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज शुक्रवार को आम उत्पादक किसानों की मांग पर आत्मा योजनान्तर्गत यूथ कृषकों हेतु 25 दिवसीय कृषि वानिकी (आम उत्पादन तकनीकी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र, धौरा उन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा लखनऊ से आए वैज्ञानिक डा. एस.के. शुक्ला, डा. पी.के. शुक्ला, डा. अर्चना सिंह (प्रभारी, कृषि विज्ञान केन्द्र), डा. धीरज तिवारी, श्री नागेन्द्र (इंस्पेक्टर उद्यान उन्नाव), अशहर खां (आजाद हिन्द नर्सरी, मलिहाबाद) तथा डा. आर.के. सिंह (भावना सेवा संस्थान, लखनऊ) ने आम उत्पादन की नवीन तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक रवि चन्द्र ने वैज्ञानिकों व किसानों का स्वागत करते हुए आम उत्पादन के उन्नत तरीकों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने गूगल मीट के माध्यम से किसानों को उपयोगी सुझाव दिए और अधिकतम लाभ उठाने की अपील



