
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, उन्नाव में NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह ने छात्र-छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराया।अधिकारियों ने शून्य एफआईआर, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय प्रणाली, महिला एवं बाल संरक्षण, तथा फोरेंसिक तकनीक के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सतर्कता पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर छात्रों को राष्ट्र की एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम युवाओं में विधिक साक्षरता और राष्ट्रीय चेतना बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



