
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी हैं —उपनिरीक्षक हरी सिंह यादव, रामदयाल, कृष्णेन्द्र कुमार, छबिनाथ तथा बृजेश कुमार सिंह। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सेवा काल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी अपने वरिष्ठ साथियों को शुभकामनाएं दीं और सम्मानपूर्वक विदाई दी।



