जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज में शनिवार भोर पहर अज्ञात चोरों ने एक डंपर ट्रक का पिछला शीशा तोड़कर उसमें रखी नकदी और कागजात चोरी कर लिए। घटना चर्च स्कूल के सामने की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या यूपी 42 सीटी 4262 नवाबगंज में खड़ा था। वाहन चालक बाबू सिंह, निवासी कानपुर देहात, ने बताया कि चोरों ने ट्रक का पीछे का शीशा तोड़कर अंदर रखे नकदी और कागजात पार कर दिए।
ग़नीमत यह रही कि ट्रक की सीट के नीचे रखे 50 हजार रुपये चोरों के हाथ नहीं लग सके।



