
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। सफीपुर थाना क्षेत्र के दौलतयारपुर के रहने वाले धर्मपाल यादव का घर के सामने रास्ते में पानी भरने को लेकर गांव के ही प्रेम शंकर, दीपांशु और प्रांशु से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेम शंकर, दीपांशु और प्रांशु घर से कुल्हाड़ी और लाठियां निकाल कर धर्मपाल यादव के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें धर्मपाल यादव के सिर में गंभीर चोटे आई है। जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल धर्मपाल ने जिला अस्पताल में जानकारी देते हुए बताया है कि तीन लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया है। बताया कि उसने पुलिस में तहरीर देकर आरोपीयों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। अब देखना होता है पुलिस आरोपियों पर किस तरह की कार्यवाही करती है।



