
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गंगाघाट आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत गंगाघाट के घाटों व पूजा स्थलों का उन्नाव पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी उन्नाव,अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सफीपुर एवं उपजिलाधिकारी सदर मय थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत गंगाघाट के मिश्रा घाट एवं बालू घाट का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये। गंगाघाट नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे, अधिशाषी अधिकारी मुकेश मिश्रा मौजूद रहकर दी घाटों पर तैयारियों की जानकारी।



