दरियाबाद/बाराबंकी
दरियाबाद थाना क्षेत्र के अलियाबाद कस्बे में दिनदहाडे चोरों ने सोने का हार व मोबाइल किया पार।चोरों में नहीं रहा पुलिस का खौफ,लाखों रुपये कीमत का बताया जा रहा गले का हार,अलियाबाद कस्बे में चोरों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम,परिजनों के अनुसार शुक्रवार अपराह्न 03 बजे घर में हुई चोरी,घटना के समय घर पर परिजन नहीं थे मौजूद,प्रथम तल पर रखी लोहे की अलमारी के लाकर से गहना व मोबाइल हुआ चोरी,जुम्मे के दिन चोर गहना व मोबाइल लेकर हुआ रफूचक्कर,मोहल्ला वासियों ने एक संदिग्ध युवक का बनाया विडियो,सूत्रों की मानें तो संदिग्ध युवक एक सप्ताह से मोहल्ले में दे रहा था दस्तक,पीड़ित युवक सरफराज पुत्र इम्तियाज ने चौकी पर तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार,कल दिनांक 17/10/2025की बताई जा रही है घटना,वहीं घटना के संबंध में दरियाबाद कोतवाल मनोज सोनकर का कहना है कि पीड़ित युवक ने चौकी पर तहरीर दी है।चौकी प्रभारी चोरी की घटना की जांच कर रहे हैं।



