
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने वाला एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आज गुरुवार को उ0नि0 न्यूटन कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना फतेहपुर चौरासी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-403/2025 धारा 108/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामनरेश उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम खैरागाढ़ा मजरा रुस्तमपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को जगतनगर रोड दुर्गापुरवा तिराहे पर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


