
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत सेंट पीटर्स स्कूल, मोती नगर उन्नाव में नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद ने की। महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, उप निरीक्षक उमा अग्रवाल, डॉ. आशीष श्रीवास्तव समेत पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1930 आदि) की जानकारी दी एवं आत्मरक्षा के टिप्स साझा किए।सेमिनार में प्रश्नोत्तरी, पंपलेट वितरण व प्रेरक कविता प्रस्तुति जैसे गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक डी.डी. शुक्ला एवं प्रधानाचार्या संध्या जी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।


