जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) जनसुनवाई पोर्टल की माह सितंबर 2025 की मासिक रैंकिंग में जनपद उन्नाव ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व और जन शिकायतों के समयबद्ध, प्रभावी निस्तारण का परिणाम है।
नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर तत्परता से समाधान करने की रणनीति ने उन्नाव पुलिस को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया। खास बात यह रही कि जनपद उन्नाव के 19 थानों को भी संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि थाने स्तर पर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और जवाबदेही का परिचायक है। यह उपलब्धि जनपद की पुलिस को जन सेवा, पारदर्शिता, और उत्तरदायित्व की दिशा में प्रोत्साहित करती है तथा आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ करती है


