
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।कल देर शाम कानपुर नगर के मूलगंज इलाके में हुए विस्फोट का खुलासा कानपुर पुलिस ने कर दिया पुलिस ने बताया कि रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से डंप किए गए पटाखों में अचानक विस्फोट होने से हादसा हुआ था जिसकी जांच निरंतर की जा रही है इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी फिर वो कोई व्यापारी हो या जिसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार चल रहा था यानी इलाकाई पुलिसकर्मी,कानपुर विस्फोट हादसे में कई लोग घायल हो चुके है जिसमें चार लोगों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
अब मुद्दा यह है कि गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों त्योहार के कारण काफी भीड़ चल रही है। कानपुर में हुए हादसे से सीख लेकर क्या गंगाघाट प्रशासन अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगा पाएगी या गंगाघाट में भी कानपुर जैसा हादसे का इंतजार किया जाएगा क्यों कि त्योहार के समय में अधिकांश इलाकों या गलियों में अवैध पटाखों की बिक्री खुलेआम हो रही है।किसी प्रकार के हादसे होने पर सबसे पहले स्थानीय पुलिस ही दोषी कहलाई जाती है।और उन्हीं की ड्यूटी खतरे में आ जाती है।


