
झांसी।।बेटे-बहू से नाराज होकर घर से निकली वृद्धा को बबीना पुलिस ने ससम्मान थाने लाकर भोजन कराया, परिजनों को ढूंढकर सुरक्षित सुपुर्द किया
झाँसी (बबीना): मानवता की मिसाल पेश करते हुए थाना बबीना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय ने एक 90 वर्षीय वृद्धा की मदद कर सबका दिल जीत लिया। दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को ग्राम हिंगौरा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर निवासी ज्ञान देवी पत्नी स्व. कोमल यादव अपने बेटे और बहू से नाराज होकर घर से निकल पड़ी थीं। रास्ता भटक जाने पर वे कस्बा बबीना के पीएनबी तिराहे पर बैठी मिलीं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय मय हमराह महिला आरक्षी म0का0 1784 अंजली तत्काल मौके पर पहुँचे और वृद्धा को ससम्मान थाने लाकर बैठाया। थाने पर उन्हें भोजन कराया गया तथा मिशन शक्ति केंद्र में सुरक्षित रखा गया।

पूछताछ और खोजबीन के बाद पुलिस को उनके नाती अजीत यादव पुत्र महेश यादव निवासी हिंगौरा थाना पूराकला, जिला ललितपुर (मो. 6307792458) का पता चला। सूचना पर वे 08 अक्टूबर 2025 को थाना बबीना पहुँचे और आवश्यक कार्यवाही के बाद अपनी दादी को सकुशल घर ले गए।
थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय की संवेदनशीलता और तत्परता की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। इस कार्य ने बबीना पुलिस की जनसेवा व मानवता के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रमाणित किया है।



