
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ कमिश्नर द्वारा दिशा निर्देश पर,थाना सआदतगंज ,पश्चिम, क्षेत्र में पुलिस टीम व मिशन शक्ति अभियान व एंटी रोमियो टीम द्वारा अभियान अंतर्गत शांति व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र में मामूर होकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई, इस सूचना पर कच्चा बाग तिल्ली मिल के पास एक महिला व एक युवक अपने अपने हाथों में पालीथीन कैरी बैग लिए खड़े थे, जो पुलिस फोर्स को देखकर तेजी से गली के अंदर भागने लगे, पुलिस टीम ने इन व्यक्तियों को भागते देखा दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया, पकड़ी गई महिला रिंकी पत्नी सूरज निवासी झब्बारन टोला थाना सहादतगंज लखनऊ,व युवक रंजीत बताया गया कि हम दोनों सगे भाई बहन हैं, कब्जे से अवैध गांजा 780 ग्राम व ए अवैध स्मैक 11,95 ग्राम बरामद हुआ, तेज तर्रार थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य को थाने की कमान सौंपी गई है, अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी से करते नजर आ रहे हैं, लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत की गई, टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है,थाना सहादतगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपीगण को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई,



