-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता


लखनऊ, 4 अक्टूबर
ड्रीम फिल्म्स संस्था के तत्वावधान में मीट एण्ड ग्रीट विद डॉ हरिओम (आईएएस) द्वारा एक गीत -गजल संध्या का रंगारंग कार्यक्रम फार्च्यून होटल में किया गया। डॉ हरिओम एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत हैं। गीत-संगीत आपकी अभिरुचि है। डॉ हरिओम एक लेखक और एक कवि तथा एक अच्छे ग़ज़ल गायक भी हैं। डॉ हरिओम द्वारा गाया गया गीत तेरे वादे पर ऐतबार किया काफी साराहा गया। इसके अतिरिक्त डॉ अखिलेश मिश्रा द्वारा स्वरचित ‘हम छुपाते रहे, हैं इश्क’ गीत की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रही। डॉ सरला शर्मा, फरहा नाज़, रंगी सिंगर, आदित्य, पीएचडी स्कॉलर वर्तिका सिंह (गजल गायक) आदि सभी लोगों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति रही और खूब साराही गई। कार्यक्रम में एडवोकेट मनोज लाल के अतिरिक्त अन्य तमाम गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे और गीत संध्या का आनंद उठाया।
विनोद मिश्रा प्रेसिडेंट (एवीएस) एवं समीर शेख चीफ प्रोमोटर ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाई।

