
लखनऊ।।सर्वेश पाठक (राष्ट्रीय महासचिव भाजपा प्रणित)के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले राज्यव्यापी रक्तदान शिविर हेतु राज्यपाल महोदया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगी
आगामी 15 जुलाई 2026 को सर्वेश पाठक के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भारतीय जनता पार्टी प्रणित), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संपूर्ण भारत होकर विभिन्न राज्यों में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस जनकल्याणकारी अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना है।

इसी क्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रानू सिंह , गीता गुप्ता,सोनू सोनी ने आज राजभवन लखनऊ पहुंचकर महामहिम राज्यपाल महोदय आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें दिनांक 15 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले राज्यव्यापी विशाल रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होगी
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने रक्तदान अभियान की रूपरेखा एवं उसके सामाजिक महत्व से महामहिम को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह अभियान मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित है तथा देशभर में हजारों कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की सहभागिता से इसे सफल बनाया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि महामहिम राज्यपाल महोदया का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन इस महाअभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा समाज में रक्तदान के प्रति व्यापक जनजागरण का संदेश प्रसारित होगा।
