
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 2 शातिर चोरों की तलाश जारी थी, भिठौली तिराहे पर मामूर थे, मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई, दो व्यक्ति जो सीतापुर रोड पर होंडा शोरूम के सामने सड़क किनारे राह चलते हुए व्यक्तियों को मोबाइल बेचने की फिराक में खड़े हैं, इस सूचना पर थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीम को निर्देश दिया और मुखबिर की बताई जगह पर पुलिस टीम पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया गया, पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम रवि उर्फ नन्हे हाल पता जनता नगरी लाइन के किनारे झोपड़पट्टी थाना वजीरगंज लखनऊ, दूसरा व्यक्ति जो नाबालिक है, जिनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्र क्षेत्र में बनाए हुए है पैनी नजर, लखनऊ कमिश्नर के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है,


