
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 26.09.2025 को उ0नि0 ऋषि कपूर मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त आर्यन दिवाकर पुत्र अजय कुमार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम जमुका थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को मय एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 510/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम आर्यन पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम पता अभियुक्त-
आर्यन दिवाकर पुत्र अजय कुमार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम जमुका थाना अचलगंज जनपद उन्नाव
बरामदगीः-
एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहासः-
1..मु0अ0सं0 370/24 धारा 137(2), 87 बीएनएस
2.मु0अ0सं0 490/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस

