
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा चोरी का समान बरामद कर दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11.09.2025 को वादी सत्येन्द्र पाल पुत्र स्व० रामलखन पाल ग्रा० पूरे विजयी सिंह बरस थाना लालगंज जनपद रायबरेली ने थाना बेहटा मुजावर पर तहरीरी सूचना दी कि मैं प्रा० वि० पोहपी खेडा गंजमुरादाबाद में (प्र०शि०) के पद पर कार्यरत हूँ दिनांक 27.08.025 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा M.D.M. कक्ष का ताला तोडकर 1.50 कुन्तल गेहूँ व 3.00 कुन्तल चावल चोरी कर ले गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेहटा मुजावर पर मु0अ0सं0 243/2025 धारा 331(1)/305(a)/217(2) B.N.S. बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 12.09.2025 को उ०नि० क्षी सुनील कुमार सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1. लाला पुत्र स्व० बल्ला रैदास उम्र करीब 23 वर्ष निवासी पोहपी खेडा मजरा आशायस थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव 2. विपिन उर्फ छोटू पुत्र स्व० बल्ला रैदास उम्र करीब 21 वर्ष निवासी पोहपी खेडा मजरा आशायस थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव को कब्जे से करीब 46 किलो गेहूँ व 01 प्लास्टिक की बोरी जिसमे करीब 44 किलो चावल बरामद कर आशायस रोड पीपड पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।


