
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों को बनाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ में दिनांक 08.09.2025 को गिरफ्तार हेतु बाग्लादेशी नागरिक / अभियुक्त मो० नसीम पुत्र मो० आलम निवासी ग्राम गढ़ी मजरा टीकरगढ़ी थाना दही जनपद उन्नाव के पास से बरामद पासपोर्ट जो फर्जी व कूटि रचित दस्तावेजो की मदद बनवाया गया था। थाना दही पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.09.2025 को कूट रचित दस्तावेजो को तैयार कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने वाले अभियुक्त गण 1. नीरज सिंह यादव पुत्र स्व० श्रवण कुमार निवासी ग्राम मुकुन्दखेडा मजरा टीकरगढ़ी थाना दही उन्नाव 2. नूर पुत्र अब्दुल हकीम निवासी म0नं0-126 गली नं0 04 एकता कालोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर वर्तमान पता 145/15 मोहल्ला बुधवारी जामा मस्जिद के सामने सादाब के किराये का मकान थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 220/2025 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


