
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।सांसद साक्षी महाराज के कार्यालय से निकलकर प्रदेश संयोजक प्रचार विभाग के गिरजा शंकर गुप्ता के पैतृक आवास रुझिहई पर जाते समय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सांसद साक्षी महाराज का उन्नाव लालगंज हाईवे पर स्थित मनोकामना मंदिर बाबाखेड़ा, परिमल वाटिका सिकंदरपुर कर्ण, लालकुआं तिराहा पर भगवंतनगर विधायक माननीय आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में जोरदार भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा किया गया। बेथर बायपास पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हरिसहाय मिश्रा मदन द्वारा उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

गिरजाशंकर गुप्ता के गांव पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता (लल्लू सेठ) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
स्वागत में बदरका मंडल अध्यक्ष धीरज शुक्ला, सिकंदरपुर मंडल अध्यक्ष रमा गुप्ता, बीघापुर मंडल अध्यक्ष विवेक सैनी परिमल शुक्ला आदि रहे


