ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना कारित करने वाले 50-50 हजार रुपये के दो इनामिया लुटेरे गिरफ्तार, लुटेरों के कब्जे से लूट के 07 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात (अनमानित कीमत करीब 02 लाख रुपये), लूटी हुयी लाइसेंसी रिवाल्वर, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद
शुक्रवार दिनांक 12.09.2025 को समय करीब 20.50 बजे थाना गंगाघाट पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत गगनीखेड़ा मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल नं0 UP33 AY 8299 सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम 1. संतबहादुर उर्फ पंडा पुत्र विजय बहादुर उम्र करीब 45 वर्ष निवाली थाना डलमऊ जनपद रायबरेली 2. बीरेंद्र उर्फ नन्कू यादव पुत्र श्रीराम यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी 16/397 जेल रोड मैंथा जनपद रायबरेली बताया तथा दोनों के द्वारा पूर्व में ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दो साथियों के साथ दिनांक 09.09.2025 को थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत डाकतार कोलोनी में घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। जिसके संदर्भ में थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 549/25 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट के 07 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात (सुनमानित कीमत करीब 02 लाख रुपये), लूटी हुयी लाइसेंसी रिवाल्वर, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद किये गये। दोनों घायल अभियुक्तों को जिला अस्पताल भेजा गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


