-आर के श्रीवास्तव, प्रमुख संवाददाता
सीतापुर, 04 सितंबर


जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह – 2025 का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर के परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश राठौर “गुरु जी”,माननीय नगर विकास, शहरी समग्र विभाग ,नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह जी०आई०सी० के प्रधानाचार्य अनूप कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीतापुर जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको का चयन किया गया जिसमें जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 के लिए चयनिय ब्लॉक सिधौली से प्राथमिक विद्यालय मल्लापुर से शिखा श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुरमाफी प्रधानाध्यापक बबिता श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय गंगापुर प्रधानाध्यापक चेतन चित्रा,उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकौली सहायक अध्यापक पारुल अग्रवाल एवं प्राथमिक विद्यालय खरवलिया सहायक अध्यापक विवेक कुमार को प्रशस्ति पत्र एवम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सिधौली ब्लाक के समस्त पांचों शिक्षकों ने छात्र उपस्थित, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षा में नवाचार एवं छात्र अभिभावक आत्मीय संबंध हेतु अपने विद्यालय में विभिन्न नवाचार कर विकासखंड का गौरव बढ़ाया है। सिधौली के लिए शिक्षक सम्मान समारोह गौरव का विषय रहा। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई संदेश प्रेषित किया।


