जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के 03 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 03.09.2025 को प्रार्थी राजेश कुमार पुत्र स्व० जुराखन लाल मूल निवासी मो० भगवन्तनगर पो० मल्लावां जनपद हरदोई वर्तमान पता 4-13/14 सुलभ आवास से0 6 गोमती नगर बिस्तार लखनऊ द्वारा थाना बांगरमऊ पर तहरीर सूचना दी गयी कि मैं वर्तमान में ब्लाक गंज मुरादाबाद उन्नाव में लेखा परीक्षक के पद पर तैनात हूं। मैं और मेरा भंजा अभिषेक कुमार अपने कार्यलय से बापस जा रहा था रास्ते में प्रार्थी सागर ढाबा गंज मुरादाबाद पर रूका तभी ढाबा मालिक शानू शेख पुत्र शहनूर शेख निवासी ब्राहमण टोला गंज मुरादाबाद थाना बांगरमऊ उन्नाव व उसके साथी लकी, हरिशंकर राजूपाल व 4-5 अन्य अज्ञात लोगो द्वारा मारपीट की गयी जिसमें मेरा भंजा अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बांगरमऊ पर मु०अ०सं० 542/2025 धारा 191(1)/191(2)/115(2)/117(2)/109/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 04.09.2025 को उ0नि0 सतीश चन्द्र द्विवेदी मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तगण 1. हरिशंकर पुत्र कैलाश तिवारी निवासी ग्राम रूरी सादिकपुर थाना बेहटामुजावर जनपद उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष 2. राजूपाल पुत्र रामासरे निवासी ग्राम रघुरामपुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 36 वर्ष 3. बृजेश तिवारी उर्फ लक्की पुत्र राधाकृष्ण तिवारी निवासी गंज जलालाबाद थाना मल्लावां जनपद हरदोई को सागर ढाबा गंज मुरादाबाद से मय घटना में प्रयुक्त एक अदद डण्डा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।


