
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की कार्यकारिणी के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान से औपचारिक मुलाकात की और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष हरीश तिवारी, महासचिव आशीष तिवारी, संयोजक योगेश दीक्षित और सुधीर मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चर्चा सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और संगठन के भावी कार्यक्रमों को लेकर रचनात्मक सुझाव सामने आए।
इस संवाद का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गतिशील बनाना और पत्रकारिता जगत को मजबूती प्रदान करना रहा। समिति की ओर से विश्वास जताया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवाद और सहयोग की भावना बनी रहेगी।