जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा चोरी के दो वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
उन्नाव।।दिनांक 01.09.2025 को वादी रजत सिंह पुत्र स्व. लवसिंह निवासी ग्राम काशीपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव की तहरीर पर थाना सोहरामऊ पर मु0अ0सं0 225/2025 धारा 303 (2) BNS बावत अज्ञात चोर द्वारा वादी की मारुती इको UP 32 MR 7795 को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 04.09.2025 को उ0नि0 नरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. रिषभ उर्फ ऋषभ कुमार तिवारी पुत्र विनित कुमार तिवारी निवासी ग्राम सोनवरसा मैथा रेलवे स्टेशन के पास थाना शिवली कानपुर देहात उम्र करीब 33 वर्ष, 2. संजय कश्यप पुत्र प्यारेलाल निवासी भदरस थाना घाटमपुर कानपुर नगर उम्र करीब 40 वर्ष को कब्जे से चोरी की कार मारुती इको को बेचने के बाद बचे रूपये 01 लाख 1200 रुपये बरामद व अन्य सामान बरामद कर ग्राम मौहारी रोड से गिरफ्तार किया गया बरामदगी के आधार पर थाना सोहरामऊ पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) BNS की बढोत्तरी की गयी।