
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी है हर जगह बाढ़ प्रभावित जिले व क्षेत्रों में जगह-जगह जिला अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं बाढ़ प्रभावित लोगों को हर हाल में राहत किट मिलेगी
उन्नाव में गंगा नदी के उफान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
दिनांक 23 अगस्त को गंगा घाट कोतवाली के ओपीजेडी इंटर कॉलेज परिसर में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी गई कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज सदर विधायक पंकज गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद रहे।
सिकंदरपुर करण ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत कटरी पीपर खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित इलाकों में दिनांक 22 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व टीम क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि व क्षेत्र के सक्रिय जिम्मेदार लोगों ने बांटी राहत सामग्री बाढ़ से परेशान लोगों को मिल रही राहत सामग्री आटा चावल दाल तेल नमक और साबुन माचिस मसाले आलू बाल्टी तसला लईया चना भुना चना आदि खाने की सामग्री बरसाती आदि शामिल हैं।
कटरी पीपलखेड़ा ग्राम पंचायत में दिनांक 23 अगस्त को भी प्रधान प्रतिनिधि व क्षेत्रीय जिम्मेदारों के द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाकों मे भोजन किट का वितरण कराया गया और प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा हर मदद संभव के लिए सरकार से मिल रही सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई।