
बिजनौर।।
बिजनौर इलाके के मुल्लाही खेड़ा स्थित एक सॉस फैक्टरी में सुबह बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी में केमिकल रिएक्शन के दौरान दो मजदूर बेहोश हो गए। बेहोश हुए मजदूरों की पहचान उन्नाव निवासी बबलू (35) और किशन (32) के रूप में हुई है।
हादसे के तुरंत बाद दोनों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर रूटीन सफाई और उत्पादन कार्य में लगे थे, तभी अचानक तेज गैस का रिसाव हुआ, जिससे दोनों चक्कर खाकर गिर पड़े। फैक्टरी के अन्य कर्मियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
फैक्टरी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। शुरुआती जांच में सुरक्षा उपायों की कमी और उचित वेंटिलेशन न होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन ने फैक्टरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।