
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव क्षेत्राधिकार अरविंद चौरसिया व हसनगंज प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने ग्राम हसनगंज में ग्राम प्रधान व सुरक्षा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया और समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे “पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत यह बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और भ्रामक तथ्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


