
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत, पुलिस ने शहर में अपराधियों पर शिकंजा कस्ते हुए,वादिनी शिकायतकर्ता द्वारा अपनी बेटी के घर से कहीं गायब हो जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया, साक्ष्य संकलन पीड़िता को शाहनवाज खान नाम के व्यक्ति बदला फुसलाकर भगा ले जाने व अपहृता के साथ दुराचार किए जाने के साक्ष्य पाए जाने पर मुकदमा उपरोक्त में पंजीकृत किया गया आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर आरोपी शाहनवाज खान उर्फ शमशाद अहमद निवासी ग्राम बडहरी औसानपुर परसौना जिला बलरामपुर नाका हिंडोला लखनऊ गिरफ्तार किया गया, लखनऊ पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।थाना प्रभारी श्रीकांत राय, अपराध पर लगाम लगाने में जुटे हैं। उनकी टीम द्वारा की गई यह गिरफ्तारी उनके नेतृत्व और पुलिस की सजगता का प्रमाण है। कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम जनता के सामने आ रहा है। इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

