
लखनऊ 30 मई।
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सृजन फाउंडेशन एवं नेताजी सुभाष चंद्रबोस सेवा संस्थान द्वारा 30 मई, 2026 को पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम सवोटेल होटल परिसर में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के संदर्भ में कहा कि डिजिटल क्रान्ति ने सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान किया है पर पुख्ता खबरों की चुनौतियों को बढ़ाया है। विशिष्ट अतिथि टाइम्स ऑफ़ इंडिया के प्रदेश राजनीतिक संपादक राजीव श्रीवास्तव ने पत्रकारिता और व्यवसाय के बीच संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया वहीं वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिन्हा ने कहा कि ए.आई. को जिसने चुनौती माना वह मिट जाएगा वहीं जिसने उसे अपनी शमशीर बना लिया वह यह युद्ध जीत जाएगा। वास्तव में एआई के दौर में इमोशनल इंटेलिजेंस की अधिक जरूरत है।
दिलीप यशवर्धन के कुशल संचालन में हुए इस सम्मान समारोह में सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.अमित सक्सेना और नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने युवाओं के जुनून को सलाम करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में सीखने और तेजी से आगे बढ़ने की अपार क्षमता है। आवश्यकता वरिष्ठों को उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करने की है।
इस अवसर पर जिन पत्रकारों को सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था उनमें शामिल थे – द प्रिंट के स्टेट ब्यूरो चीफ प्रशांत श्रीवास्तव, आई.ए.एन.एस. न्यूज एजेंसी के विवेक त्रिपाठी, दैनिक जागरण के शोभित श्रीवास्तव, खबर फास्ट नेशनल न्यूज चैनल के प्रणवीर कुमार पाण्डेय, रफ्तार मीडिया न्यूज़ चैनल के हिमांशु त्रिपाठी, एनबीटी के वर्तुल अवस्थी, अमर उजाला के फ़ोटो जर्नलिस्ट कुलदीप सिंह, अमर उजाला के छायाकार मो.इमरान, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष में कार्यरत रिसर्चर क्रिएटिव आनंद अस्थाना, माई सिटी न्यूज पेपर की श्वेता सिंह, यूनाइटेड न्यूज सर्विस के छायाकार आरिफ मुक़ीम, शेड्स ऑफ रूरल इंडिया की नीतू सिंह, हिन्दुस्तान के छायाकार अभिषेक कुमार, लेनिन चैनल द न्यूज बास्केट के काविश अज़ीज़, लखनऊ एक्सप्रेस के शुभम श्रीवास्तव, एनबीटी के मो.मोइन खान, देश प्रतिदिन के संपादक कवल जीत सिंह, टेलीस्कोप टुडे के शम्भू शरण वर्मा, अमृत विचार के श्वेतांक सिंह सहित अन्य। सभी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर अलंकृत किया गया। (रिपोर्ट अमित सक्सेना)
