
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आवास विकास से गांधी नगर चौराहे तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, भजन-कीर्तन और वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के साथ यात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल रही।
बच्चे कृष्ण-राधा की वेशभूषा में नजर आए तो महिलाओं और युवाओं ने भी उल्लासपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक यादव हमराह पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिसकर्मियों की सतर्कता व चाक-चौबंद इंतजामों के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न हुई
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की सतर्कता और सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जन्माष्टमी उत्सव और भी भव्य व निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सका।


