
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। कैसरबाग थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों, सुनील चौहान और हिमांशु सिंह चौहान, को गिरफ्तार किया है। यह घटना 15 अगस्त 2025 को लाटूश रोड, सब्जी मंडी में हुई, जहाँ दोनों व्यक्तियों के बीच घरेलू बँटवारे और ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उप-निरीक्षक रामेश्वर यादव और अंकित सिंह की टीम को सूचना मिली कि मछली मोहाल, जम्बूखाना में कुछ लोग गाली-गलौज और झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी फौजदारी और आक्रोश के कारण शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी रात 7:30 बजे की गई। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

