
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।स्वतंत्रता दिवस भारत देश का एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जो धर्म, जाति, क्षेत्र के बंधनों से परे देशभर हर जगह धूम-धाम से मनाया जाता है।हमारा देश 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। आज के दिन लाल किले के साथ ही देशभर के स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण किया जाता है।

बीते कुछ वर्षों से बीजेपी सरकार “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत घरों और सार्वजनिक जगहों पर भी झंडा फहराने की अनुमति दी है इसी शुभ अवसर पर भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। जिसमें जिले के समस्त बीजेपी नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसी क्रम में हर्षोल्लास और उत्सव के वातावरण के साथ जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सांसद साक्षी महाराज, भाजपा विधायक पंकज गुप्ता, बिटिया प्रिशा गुप्ता, ने सामूहिक रूप से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कर्यालय पर ध्वज को फहराया। ध्वज फहराते ही राष्ट्रगान के उपरांत भारत माता की जय और वंदे मातरम नारों से कार्यालय गुंजायमान हुआ।
एक दूसरे को मिठाई खिला 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी गई।

बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व के आग्रह पर ध्वजारोहण बच्चों के हाथों हो इसको ध्यान में रखते हुए बिटिया प्रिशा गुप्ता ने जिलाध्यक्ष और अतिथियों के साथ ध्वजारोहण में प्रतिभाग किया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद साक्षी जी महाराज भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक पंकज गुप्ता सहित पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा आशीष बाजपेई अटल प्रवीण सिंह नूतन जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रखर गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, सुशील तिवारी, विमल द्विवेदी,साधना दीक्षित,प्रियंका शुक्ला,बउआ अवस्थी,नवीन सिंह,कमल बाजपेई,संदीप निगम,मनोज निगम, ललित द्विवेदी, विजय द्विवेदी,अवनीश गुप्ता,संतोष पाल,सुरुचि अग्निहोत्री, श्रद्धा बाजपेई,नीलम सिंह, विवेक तिवारी ,उदय प्रताप सिंह ,अजय त्रिवेदी, कमलेश शुक्ला, मनोज मिश्रा अनिल सिंह, पंकज तिवारी, दिवयांश सिंह, नीरज शुक्ला, सुधांशु श्रीवास्तव,रमाकांत चौरसिया, आदित्य जायसवाल आदि उपस्थित रहे।