
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जनपद के भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आजाद मार्ग चौराहा जो अचलगंज थाना बदरका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत में स्थित है बीचों-बीच चौराहा डिवाइडर से बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है चौराहा बंद होने के कारण लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है
अचलगंज आजाद चौराहा बीचों-बीच कंक्रीट के डिवाइडर से बंद होने पर लोगों का आवागमन बाधित है इस परेशानी को लेकर क्षेत्र की जनता काफी संख्या में वर्तमान व पूर्व प्रधानों के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर ज्ञापन दिया।
दिनांक 13 अगस्त 2025 दिन बुधवार को बंथर बदरका लोहचा बेहटी पोनी आदि कई ग्राम सभा के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रधान विजय बंथर पूर्व प्रधान डॉक्टर बिंदेश्वर समाज सेवी शैलेश तिवारी प्रधान आटा प्रधान पोनी कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ क्षेत्रीय जनता आने-जाने में भारी परेशानी को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में चर्चा है आजाद मार्ग चौराहे को बीचों बीच कंक्रीट के डिवाइडर से मुख्य द्वार बंद होने के कारण अगल बगल क्षेत्रीय व जनपद वासियों को अपने घरों में पहुंचने के लिए 12 13 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए क्षेत्रीय जनता क्षेत्रीय प्रधानों के साथ डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया।



