
लखनऊ।।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती महिला पीएससी, पीएससी आदि के लिए हो रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती (फोटो सोर्स- y वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- y वीडियो ग्रैब)
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड ने 4543 उप निरीक्षक पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें उपनिरीक्षक के 4242, प्लाटून कमांडर पीएससी के 135, प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के साथ बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर के लिए गठित महिला पीएसी वाहिनियों के लिए 106 महिला की भर्ती हो रही है। ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 12 अगस्त से हुई है। इसके साथ ही शुल्क जमा किए जा सकेंगे। जबकि आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है। जमा किए गए शुल्क के समायोजन की तिथि 13 सितंबर रखी गई है।
OTR अनिवार्य
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। सभी वर्गों के लिए उम्र में छूट की सीमा 3 वर्ष है। रजिस्ट्रेशन के पहले आवेदकों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। OTR 31 जुलाई से प्रारंभ है। जिसमें अब 3.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है और यह पूरी तरह निशुल्क है।



