
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।प्रभारी सर्विलांस सेल उन्नाव के उ0नि0 विनोद सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 101 मोबाइल (एंड्रॉएड सेट भिन्न-भिन्न कम्पनियों के) कीमत लगभग बीस लाख रु0 के मोबाइल फोन बरामद किये गये। पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन में उपरोक्त मोबाइल फोनों को भिन्न-भिन्न स्थानो से बरामद किया गया।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, सभी ने उन्नाव पुलिस का शुक्रिया अदा किया। सर्विलांस सेल द्वारा सितंबर 2024 से लेकर अब तक कुल 606 मोबाइल फोन खोजकर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये जा चुके हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ रूपये हैं।



