संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईबीपी कट को प्रशासन के द्वारा कंक्रीट से बंद कर देने से बंथर बदरका आटा दर्शन गंज रावल दुर्गा खेड़ा नया खेड़ा खुमान खेड़ा घोंघी महदिनवा आदि गांव के लोगों को अपने घरों में पहुंचने के लिए भारी परेशानी कट बंद होने से क्षेत्रीय लोग आवागमन को लेकर काफी परेशान है ।
यूपीएसआईडीसी से मजदूरों को आने जाने में भारी परेशानी को लेकर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह चर्चा।
सूत्रों के मुताबिकआज दिनांक 11 अगस्त 2025 को शाम लगभग 5 और 6 के बीच नेशनल हाईवे रोड आई बीपी के पास बने कट को प्रशासन के द्वारा कंक्रीट के बुलडोजर लगाकर बंद कर दिया गया जिससे क्षेत्रीय व शुक्लागंज उन्नाव बदरका बंथर के आसपास के आधा सैकड़ा गांव के लोगों अपने घर पहुंचने में भारी परेशानी उठाने को लेकर जगह-जगह चर्चा कर रहे हैं
यूपीएसआईडीसी के मजदूरों को भी अब आने-जाने में परेशानी है और रांग साइड से आवागमन हो रहा है क्षेत्र में इस बात की है चर्चा यदि डिवाइडर हटाकर कट न खोला गया तो छेत्री लोग अपने घर जाने के लिए दोनों तरफ तीन-तीन किलोमीटर कानपुर उन्नाव की तरफ से घूम के आना पड़ेगा सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में चर्चा है करीब एक हफ्ते से ट्रैफिक पुलिस सभी कटों पर तैनात है
जिससे आवागमन सुचार रूप से चल रहा था आज दिनांक 11 अगस्त 2025 की शाम कोआईबीपी तिराहा कट आवा गमन बंद करने से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है
सूत्रों के मुताबिक आजाद मार्ग चौराहे पर कंक्रीट से बंद होने का कारण यह था कि वहां कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा था निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए आजाद मार्ग चौराहा कंक्रीट के डिवाइडर से बंद कर दिया गया था जो आज भी बंद है क्षेत्रीय व शुक्लागंज से रायबरेली बंथर बदरका अचलगंज दर्शन गंज रावल की तरफ जाने वाले लोग आईबीपी तिराहे से घूम कर जाते थे आज वह भी आवागमन बंद कर दिया गया है जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में जगह-जगह चर्चा है मीडिया कर्मियों ने प्रशासन के लोगों से इस बात की जानकारी ली तिराहा बंद करने का कारण तो कुछ भी बताने से कतराते रहे।


