
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।कोतवाली गंगाघाट श्रेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर निवासिनी 14 वर्षीय किशोरी ने भाई की टिप्पणी से आहत होकर गंगा में छलांग लगा दी शक्तिनगर की निवासी किशोरी सायमा अपने 11 वर्षीय भाई अली हुसैन के साथ घर पर थी हंसी-मजाक के दौरान अली ने बहन से कहा कि वह खा-खाकर मोटी हो गई है इस बात से नाराज सायमा लगभग आज दिन में 1 बजे घर से निकली और बालूघाट क्षेत्र की ओर चली गई वहां पहुंचकर उसने गंगा में छलांग लगा दी आसपास मौजूद लोगों ने गोताखोरो को गुहार लगाई और कोतवाली गंगाघाट पुलिस को तत्काल सूचना दी सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची गंगा का जलस्तर बढा होने के बावजूद स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाकर सायमा को बचा लिया पुलिस ने उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया वर्तमान स्थिति में किशोरी स्वस्थ


