संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां एक ओर कानून व्यवस्था को सुधारने का दावा कर रही है, वहीं उन्नाव में पुलिस महकमे का एक अलग ही चेहरा सामने आया है। यहां पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही द्वारा ड्यूटी के दौरान इंस्टाग्राम रील्स बनाए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में महिला सिपाही वर्दी में गानों पर अभिनय करती नजर आ रही है, और रील पर उसका प्रोफाइल नाम भी साफ देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो के बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कि क्या अब पुलिस महकमे का काम केवल रील्स बनाना रह गया है? क्या अफसर इन रील्स को देखेंगे या फिर कोई ठोस कार्रवाई करेंगे?
हालांकि, एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्नाव पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। पुलिस विभाग ने कहा है कि संबंधित वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल सवाल यह उठ रहा है कि वर्दी में ड्यूटी के दौरान ऐसे रील्स बनाना कितना उचित है और क्या यह आचार संहिता का उल्लंन।


