
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने व लूट की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 04.08.2025 को वादी सुरेन्द्र कुमार पुत्र राम नरेश निवासी म0नं0- 76/20 पीताम्बर नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीरी सूचना दी गई कि विपक्षीगण द्वारा प्रार्थी के साथ जालसाजी व धोखाधड़ी करते हुए 50,000 रू0 हड़प लेने तथा अवैध तमंचा लगाकर 5 लाख रू0 की रंगदारी मांगने तथा प्रार्थी की जेब में पडे 40,000/- हजार रू0 छीन लिये है जिसकें सन्दर्भ में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 677/2025 धारा 318(4)/316(2)/308(2)/308(5)/309(4)/351(3) बीएनएस बनाम 01. सचिन मिश्रा पुत्र गार्गी शंकर 02. जयसिंह पुत्र मुन्नूलाल 03. योगेन्द्र गौतम पुत्र अज्ञात नि0गण अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया।
दिनांक 04.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर अवनीश कुमार सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त जयसिंह को पीताम्बर नगर से गिरफ्तार किया गया । बरामगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।


