
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 04.08.2025 को उ0नि0 रविशंकर मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा एक अभियुक्त शाहिद पुत्र मोहम्मद नाजिम निवासी मोहल्ला जेरघुस कसाई चौराहा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को कब्जें से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सन्दर्भ में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 676/2025 धारा- 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है, आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 545/23 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली सदर उन्नाव
मु0अ0सं0 684/23 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली सदर उन्नाव
मु0अ0सं0 700/16 धारा 8/18/20 NDPS Act थाना कोतवाली सदर उन्नाव
मु0अ0सं0 702/23 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली सदर उन्नाव
मु0अ0सं0 676/25 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली सदर उन्नाव


