
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पेमेन्ट एप के माध्यम से फ्रॉड कर निकाली गई 10,000/- रु0 की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते मे रिफण्ड कराई गई।
थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव में बृजेश कुमार कुशवाहा निवासी कब्बाखेडा थाना कोतवाली सदर उन्नाव द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि फोन पे के माध्यम से प्रार्थी के साथ 10,000 /- रू0 का फ्रॉड कर लिया गया था । प्राप्त सूचना पर थाना कोतवाली साइबर टीम उन्नाव द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये फ्रॉड की गयी 10,000/- रूपये की धनराशि पीड़ित के खाते मे रिफण्ड करायी गयी।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह थाना कोतवाली सदर ,जनपद-उन्नाव ।
अपराध निरीक्षक राजेश कुमार यादव थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव ।
महिला आरक्षी सोनिया शर्मा,



