
संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 422/2025 धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 140(3) बीएनएस का विलोपन कर धारा 137(2)/87 बीएनएस की वृद्धि की गई। थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे प्रकाश मे आये अभियुक्त मो0 शोएब पुत्र अलीम निवासी गंगानगर थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र करीव 22 वर्ष को बालूघाट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।


