
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र स्थित नौबस्ता गंगा घाट पर सावन के पावन महीने में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नौबस्ता घाट चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने सतर्कता और सेवाभाव की एक मिसाल पेश की।
गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचे शिवम सिंह पुत्र भानू सिंह निवासी रसूलपुर थाना सुल्तानपुर घोष का मोबाइल फोन घाट क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल की खोजबीन शुरू कराई। कुछ ही समय में मोबाइल बरामद कर लिया गया और सत्यापन उपरांत उसे मूल स्वामी शिवम सिंह को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालु शिवम सिंह भावुक हो उठे और चौकी प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने भी चौकी प्रभारी की सतर्कता और सेवा भावना की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस सक्रियता और ईमानदारी से लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है।



