
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।नगर पालिका अध्यक्षा द्वारा लोकनगर व दरियाईखेड़ा में नव निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया गया । वार्ड नं. 13 लोकनगर में गोपाल मिश्रा जी के मकान से जेडी पैलेस तक निर्मित नाली एवं इंटरलॉक सड़क , वार्ड नं. 13 लोकनगर में संतोष सिंह जी के मकान से सुखदेव आटा चक्की तक निर्मित नाली एवं इंटरलॉक सड़क , वार्ड नं. 5 दरियाई खेड़ा विकास जी के मकान से अचल गौड़ के मकान तक निर्मित नाली एवं इंटरलॉक सड़क , वार्ड नं. 22 में मनोज तिवारी के मकान से अशोक सविता के मकान तक निर्मित नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया ।

नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने कहा पिछले 2 वर्षों में हमने सड़क , पेयजल , प्रकाश , सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए यथाशक्ति प्रयास किये हैं सम्मानित क्षेत्रवासीयों को धरातल पर सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं हम उन्नाव के सभी नागरिकों के सहयोग और समर्थन के लिए उनके आभारी हैं । निकट भविष्य में भी पूरे परिश्रम से क्षेत्र का विकास करने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं ।।

इस दौरान लोकनगर सभासद ओमेंद्र प्रताप सिंह , सुरेंद्र अवस्थी , गोपाल मिश्रा , विजय द्विवेदी ,जयशंकर ,प्रवीण गौड़ ,शरद गौड़ ,शिवबालक शर्मा ,ललित सिंह ,अमित त्रिवेदी ,नीलम गौड़ ,अमिता गौड़ , जया त्रिवेदी समेत अन्य स्थानीय जन उपस्थित रहे ।।


