
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। जिले में आमजन की शिकायतों के समाधान को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर शुक्रवार को थाना अजगैन पहुंचे, जहां उन्होंने थाना समाधान दिवस में भाग लिया और मौके पर ही आम लोगों की समस्याएं सुनीं।
समस्या समाधान पर फोकस
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद
घरेलू हिंसा
विकास कार्यों में अनियमितता
पुलिस की निष्क्रियता
जैसी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
दोनों अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क्या बोले डीएम और एसपी?
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा:
समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं है, यह आम नागरिकों के विश्वास का मंच है। शिकायतकर्ता की बात पूरी संवेदनशीलता से सुनी जाए और यथासंभव उसी दिन समाधान किया जाए।”
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्पष्ट निर्देश दिए:
थाने पर आने वाला हर पीड़ित सम्मान और सहानुभूति का हकदार है। थानों पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति निराश न लौटे।
प्रमुख समस्याएं जो सामने आईं:
भूमि विवाद और ज़मीनी रंजिश पारिवारिक झगड़े व महिलाओं से जुड़ी शिकायतें
पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के आरोप
ग्रामीण क्षेत्रों में नाली, सड़क और खड़ंजा निर्माण में अनियमितता
प्रशासन का आश्वास
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों पर पारदर्शी जांच के बाद नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं समाधान दिवस के माध्यम जन-विश्वास बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।


