
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ कमिश्नर द्वारा दिशा निर्देश पर, थाना महानगर,मध्य, क्षेत्र में पुलिस को वादिनी रेखा पत्नी जागेश कुमार निवासी सी 7 ए विज्ञानपूरी महानगर लखनऊ द्वारा सूचना दी गई कि लगभग 4 वर्ष पूर्व हिन्दु रीति रिवाज से वादिनी ने विकास चंद पांडे निवासी रीवा मध्यप्रदेश से दूसरा विवाह कर लिया था, वादिनी के पहले पति से एक पुत्री है, जिसका नाम सिमरन उम्र 19 वर्ष विकास अक्सर वादिनी की पुत्री को लेकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट करता था, पैसे मांगने को लेकर लड़ाई कर रहा था, वंदनी की पुत्री सिमरन दोनों के बीच बचाव करने के लिए आई सिमरन पर जान से मारने की नीयत से सर पर धारदार हथियार से हमला किया, गंभीर रूप से घायल हो गई महानगर अस्पताल ले जाया गया, आरोपी विकास चंद पांडे फरार था मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया, विकास चंद पांडे निवासी हालपता सी 7 ए विज्ञानपूरी थाना महानगर लखनऊ, को गिरफ्तार किया,लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत की गई, टीमें अपराधियो के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई,



